Panjwara News: क्षेत्र मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सरस्वती पूजा

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। विद्या और ज्ञान की देवी मां सरस्वती का पूजन पंजवारा और आसपास के क्षेत्र में धूमधाम से किया गया।  कोविड गाइडलाइंस के मद्देनजर इस बार विद्यालयों में प्रतिमा की स्थापना नहीं हुई ।एवं प्लस टू उच्च विद्यालय पंजवारा समेत क्षेत्र के  कई अन्य सरकारी एवं निजी विद्यालयों  के साथ कोचिंग संस्थानों में मां सरस्वती की तस्वीर को सजाकर , कलश स्थापना कर विधिवत पूजा 

अर्चना की गई। पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे एवं वर दे वीणावादिनी वर दे से क्षेत्र गुंजायमान रहा। वहीं पंजवारा सहित क्षेत्र के अन्य गांवों में युवा क्लबों, सहित कई  गली मोहल्लों में युवाओं ने प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना की। वही वसंत के आगमन के त्यौहार वसंत पंचमी को लेकर युवा रंग-बिरंगे परिधान में नजर आए एवं माता की पूजा दर्शन का दौर शाम तक चलते रहा।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें