Chandan News: मां सरस्वती पूजा को लेकर गुलजार हुआ गांव ग्राम, प्रतिमा स्थापित कर की गई पूजा-अर्चना

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र में सरकारी-गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों के अलावे अन्य जगहों पर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना का काम हुआ  हलांकि कोरोना काल के प्रोटोकॉल के आलोक में अधिकारिक आदेश नहीं दिया गया था। जिससे बहुत कम ही जगहों पर प्रतिमा स्थापित की गई। इस क्रम में प्रखंड के भैरोगंज बाजार के शिक्षण संस्थानों मां सरस्वती पूजा को लेकर शुक्रवार से ही फल मिठाई के दुकानों में खरिददारो की भीड़ लगी रही। शनिवार सुबह होते ही सरस्वती प्रतिमा स्थापित कर  कोरोना गाइड लाइन के तहत विद्यार्थियों ने पूजा-अर्चना की। इसके अलावे प्रखंड के चांदन दक्षिणी क्षेत्र संख्या 21 

के नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य शारदा देवी ने भक्ति भाव से मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। इसके अलावे लालपुर,कुसुमजोरी, सतभैया, मंझली,सुडियाडीह, फतेहपुर आदि क्षेत्रों के विभिन्न जगहों पर मूर्ति स्थापित की गई। सरस्वती पूजा को लेकर चहुं ओर वर दे वीणा वादिनी की गूंज से माहौल भक्तिमय बना रहा। प्रशासनिक दृष्टिकोण इस बार सरस्वती पूजा पर मेला लगाने,डीजे,विसर्जन जुसूल पर पाबंदी लगा दी है  इसके लिए सभी थाने में शांति समिति की बैठक कर पूजा समिति सदस्यों को शांति से पूजा करने पर बल दिया।पुजा समिति सदस्यों को हिदायत देते हुए आनन्द पुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि यदि सरकार के गाइड लाइन का उल्लंघन हुआ तो समिति सदस्यों पर कार्रवाई की जाएगी।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें