ग्राम समाचार, मधुरा:- मेहरमा प्रखण्ड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मधुरा मे हर्षोउल्लास के साथ किया गया माँ सरस्वती की पूजा अर्चना! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आज वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय मधुरा मे माँ सरस्वती की प्रतिमा स्थापित किया गया! एवम् विधि- विधान से किया गया पूजा अर्चना! वहीँ इस स्कूल के अध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि इस माँ सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर के लगभग 12:00 बजे पूर्वाहन पूजा अर्चना किया गया! इस मौके पर इस स्कूल के प्रधानाअध्यापक संजीत कुमार सिंह, एवम् स्कूल के शिक्षक मो शाकिर अहमद, शिक्षिका श्रीमती सरिता देवी एवम् स्कूल के छात्र- छात्राएँ भी मौजूद थे!हालाँकि प्रधानाअध्यापक ने बताया कि इस कोरोना महामारी को ध्यान में रखतें हुए हमलोगों ने एवम् हमारे छात्र- छात्राएँ ने इस कोविड्-19 के नियमों का पालन करते हुए प्रसाद का भी वितरण किया गया!
संवाददाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार!
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें