ग्राम समाचार, डोय:- मेहरमा प्रखण्ड के डोय बाजार में लगे हाट मे कोविड्-19 के नियमो का सरेआम धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे है! लेकिन प्रशासन है मौन! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि जहाँ झारखंड सरकार ने निर्देश दिया गया कि स्वास्थ विभाग के टीमों को गाँव गाँव मे जाकर वेक्सिनेशन करना है! वहीँ दूसरी तरफ मे डोय के हाट मे इस कोविड-19 के नियमो का उलघ्घन करते नजर आ रहे है! यहाँ के दुकानदारों ने बिना मास्क पहने दुकानदारी करते नजर आ रहे है एवम् वहीँ खरीदार भी बिना मास्क के ही समान खरीदते नजर आ रहे है! हालाँकि बताया गया कि झारखंड राज्य मे फिर से एक बार कोरोना महामारी का प्रकोप काफी तेजी से बढ़ रहा है! जो कि स्वास्थ विभाग के टीमों के द्वारा गाँव गाँव मे शिविर के माध्यम से वेक्सिनेशन किया जा रहा है! ताकि इस तीसरे लहर को रोका जा सके! लेकिन इस हाट से साफ पता चल रहा कि यहाँ के लोगों को इस कोविड-19 के गाइडलाइन से कोई फर्क नही पड़ रहा है! और लाफ़रवाई तरीके से दुकान्दारी एवम् खरीददारी करते नजर आ रहे है!
संवाददाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार!
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें