ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु विद्या मंदिर छात्र छात्राओं ने शनिवार को मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। मां सरस्वती की प्रतिमा का पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं दिन में प्रसाद वितरण के साथ शाम को छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के द्वारा आरती भी की गई। साथ ही भजन के कार्यक्रम का
भी आयोजन किया गया। भजन कार्यक्रम के दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा। इस दौरान शिक्षकों ने बताया कि, मां शारदे के बिना शिक्षा अधूरी है। मां शारदे की पूजा सभी को करनी चाहिए। बिना विद्या के जीवन में कुछ भी संभव नहीं है। इस दौरान काफी संख्या में शिक्षक एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें