Godda News: केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी ने समीक्षात्मक बैठक की




ग्राम समाचार गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  समाहरणालय स्थित सभागार में प्रशांत कुमार सिंह (भारतीय प्रशासनिक सेवा, CEO ,GeM ,SPV केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी, Aspirational District गोड्डा) की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में आकांक्षी जिले के मानकों से संबंधित समीक्षा की गई। विकास कार्य के विभिन्न मानकों जैसे स्वास्थ्य एवं पोषण शिक्षा, कृषि जल संसाधन सहित अन्य विभागों के वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास आधारभूत संरचनाओं का विकास, पेयजल की व्यवस्था, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति, सहित शिक्षण सहित विभिन्न मानकों पर चर्चा की गई। उपविकास आयुक्त चंदन कुमार के द्वारा जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों में किए जा रहे कार्यों की प्रगति के बारे में पीपीटी के माध्यम से विस्तार पूर्वक जानकारियां प्रदान की गई। साथ ही साथ श्री सिंह को नए कार्यों के क्रियान्वयन से अवगत कराया गया।    कुपोषण उपचार केंद्र एवं पोषण ट्रैकर एप, मॉडल सीएससी ,जैसी सुविधाओं को और भी बेहतर करने के निर्देश दिए गए। उनके द्वारा समाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी एमटीसी सेंटर में कुपोषित बच्चों का उचित उपचार एवं देखभाल सुनिश्चित किया जाए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के क्रम में डॉक्टरों एवं संसाधनों की उपलब्धता से संबंधित विषयों पर जानकारी प्राप्त की गई।


शिक्षा एवं कृषि संकेतको पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया ताकि अच्छे परिणाम प्राप्त हो सके। उपविकास आयुक्त के द्वारा पीपीटी के माध्यम से डेल्टा रैंकिंग, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में ज्ञानोदय प्रोजेक्ट, मॉडल ऑफ एडाप्टिव एजुकेशन एवं कृषि उपकरण यंत्रों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारियां प्रदान की गई।जिले में किए जा रहे पहल के बारे में एमटीसी केंद्रों में बेडों की क्षमता में बढ़ोतरी, बाल विवाह के रोकथाम ,कालाजार रोगियों की देखभाल, सुपोषित गोड्डा ,एनीमिया मुक्त गोड्डा ,सक्षम फूलों- झानों आजीविका सखी मंड़ल, सोलर माइक्रो इरिगेशन प्रोजेक्ट के बारे में भी जानकारियां प्रदान की गई। उपायुक्त भोर सिंह यादव के द्वारा भी नीति आयोग के तहत किए जा रहे जिले में विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए बी ए एल ए  भगैया सिल्क उद्योग, ज्ञानोदय प्रोजेक्ट, लेमन ग्रास प्लांट, धान अधिप्राप्ति, मधुबनी पेंटिंग एवं जेएसएलपीएस के द्वारा चलाए जा रहे हैं अन्य योजनाओं को पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में द्वारा विभागवार जानकारी प्राप्त कर नीति आयोग के मानकों के अनुरूप कार्यों को और भी बेहतर करने के निर्देश दिए गए। मौके पर सिविल सर्जन गोड्डा डॉ0 मंटू टेकरीवाल अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज, प्रभारी अपर समाहर्ता गोड्डा कुमुदिनी टुडू, जिला सहकारिता पदाधिकारी सुजीत कुमार सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अभय कुमार सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारीगण, नीति आयोग के अधिकारी, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी सहित समाहरणालय कर्मी मौजूद थे।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें