Panjwara News: सड़क दुर्घटना में पंजवारा के युवक की मौत से माहौल गमगीन

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। शनिवार शाम पंजवारा धोरैया मुख्य मार्ग पर त्रिभुवन एकेडमी हाई स्कूल लहौरिया के समीप हुई सड़क दुर्घटना में पंजवारा निवासी युवक अभिषेक कुमार की  मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजवारा  बाजार निवासी विनोद भगत का इकलौता बेटा अभिषेक कुमार रेडीमेड कपड़ों की फेरी दुकान लगाकर धोरैया थाना क्षेत्र के चलना मोड़ हटिया से  शाम के समय पंजवारा अपने साइकिल से वापस आ रहा था। इसी क्रम में त्रिभुवन एकेडमी हाई स्कूल लहौरिया के समीप उसकी साइकिल की टक्कर एक तेज रफ्तार बाइक से 


हो गई जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। जहां से  इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया   ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। वहीं युवक की मौत की खबर सुनते ही पंजवारा बाजार में कोहराम मच गया ।अभिषेक एक भाई एक बहन था।उसकी बहन नवमीं कक्षा में पढ़ती है एवं पिता विनोद भगत बाजार के एक कपड़े दुकान में कार्य करते हैं।  युवक ने भी  कुछ महीनों पूर्व ही रेडीमेड कपड़ों की दुकान खोली थी  औऱ फेरी विक्रेता का भी कार्य करता था। वहीं रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद मृत युवक का शरीर पंजवारा पहुंचा। जिसके बाद वहां बड़ी संख्या में वहाँ लोगों की भीड़ जुट गई एवं माहौल गमगीन हो गया। युवक का अंतिम संस्कार पंजवारा स्थित चीर नदी में किया गया।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें