ग्राम समाचार,चांदन,बांका। 5 फरवरी 2022 को प्रखंड के कुसुम जोरी पंचायत के आठ नंबर वार्ड का प्राथमिक विद्यालय सतभैया परिसर में वार्ड सचिव एवं प्रबंध सचीव का गठन किया गया गठन के मौके पर आठ नंबर वार्ड सदस्य प्रतिनिधि राजेंद्र ठाकुर उप मुखिया नरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न कराई गई। जिसमें सचिव पद से 5 कैंडिडेट का दावेदार था जिसे उपस्थित लोगों ने सदस्यों के माध्यम से चुनाव कराया गया जिसमें संदीप
यादव को वार्ड सचिव चुना गया। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद वार्ड सदस्य प्रतिनिधि राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि 5 कैंडिडेट का चुनाव होना था जिसमें 4 कैंडिडेट प्रजेंट रहने के कारण चुनाव को कानूनी तौर पर रद्द माना जाता है। इस बात को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। प्रखंड में हो रहे वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंध समिति का गठन में भारी अनियमितता देखी जा रही है। वार्ड सदस्य के द्वारा अपने मन मुताबिक पंचायत सचिव का चयन कराने से लोगों में आक्रोश बढ़ने लगी है।
उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें