Chandan News: बिहार में पुर्ण शराब बंदी की खुली पोल, गढ्ढे के जल जमाव में तैरते शराब की खाली बोतलें

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र के आनंदपुर ओपी अंतर्गत शराब बंदी की पोल एक बार फिर खुल कर सामने आई है। शनिवार रात से हो रही बारिश के बाद जहां नदी नाले में पानी भर गया। वहीं सिमुलतला कटोरिया मुख्य मार्ग के किनारे आनंदपुर थाना के बगल विद्युत ट्रांसफार्मर के निकट एक गढ्ढे स्थित जलजमाव पानी में  बड़ी संख्या में शराब की बोतलें देखी गई। और लोगों ने विडियो बनाकर वायरल कर दिया जिसे देखने के लिए आम लोग भी जमा हो रहे है।बताया जाता है कि भैरोगंज बाजार में कहीं न कही बड़ी संख्या में शराब का कारोबार धड़ल्ले से किया 

जाता है।और बारिश में जमा किये बोतल को नाली में डाल कर बहने छोड़ दिया गया। जिससे वह पकड़ में नही आ सके। हालांकि इसकी जानकारी धीरे धीरे पुलिस को भी मिल गयी है।जिसके द्वारा यह पता लगाया जा रहा कि यह बोतल किसके घर या दुकान से नाली में डाला गया है।जो चिंता का विषय बना हुआ है। पुर्ण शराब बंदी को लेकर राज्य सरकार के आलोक में प्रखंड के प्रशासनिक अधिकारीगण क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों के संयुक्त में बैठकर कर शराब मुक्त बनाने को लेकर अपील कर रही है। बाबजूद क्षेत्र में ऐसे कारनामे सामने आ रही है। जबकि इसी जगह प्राइवेट शिक्षण संस्थान चलती है।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें