ग्राम समाचार,चांदन,बांका। आनंदपुर ओपी क्षेत्र के चांदवारी पंचायत अंतर्गत गुहजोरा गांव निवासी राजकुमार दास पिता नंद किशोर दास 32 वर्ष को शनिवार 5 फरवरी 2122 को गिरफ्तार करने करने का मामला आया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार दास के विरुद्ध गुहजोरा गांव निवासी पार्वती देवी हीरालाल दास के द्वारा आरोप लगाया गया था कि गांव के ही तीन व्यक्ति राजकुमार दास शांति देवी एवं
कंचन देवी ने मिलकर किसी बात को लेकर विवाद में लाठी डंडे से मार कर मेरे पति हीरालाल दास को बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। जिसकी आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के निर्देश पर एस आई सुनील कुमार दल बल के संयुक्त में आरोपी राजकुमार दास को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। और आरोप पुष्टि की गई जिसे आगे की कार्रवाई करते हुए रविवार को बांका जेल भेज दिया जाएगा।
उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें