ग्राम समाचार,चांदन,बांका। जिले में 3 एवं 4 फरवरी से हो रही बारिश एवं हवा से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग की चेतावनी , ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत । एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार दिख रहे हैं।लगातार बारिश एवं कोहरे से जिले सहित प्रखंड क्षेत्र शीतलहर की चपेट में है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 3 और 4 फरवरी को मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना को अलर्ट जारी किया है।देखा जाए तो दिनों से तापमान में भारी कमी आ गई है।तापमान में कमी आने के साथ ही ठंड का प्रकोप फिर से एक बार बढ़ गया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो बांका सहित प्रखंड क्षेत्र में हो रही
बारिश से जगह जगह जल जमाव की स्थिति बन गई है। गुरुवार को तो दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और कभी धूप कभी बादल का खेल चलता रहा। लेकिन गुरुवार के मध्य रात्रि में मौसम ने ऐसा करवट बदला की लोगों को शुक्रवार दोपहर तक घर में ही दुबके रहना पड़ा। लेकिन शुक्रवार दोपहर बाद के झमाझम मुशलाधार बारीश से कनकनी बढ़ा दी है। जिससे रोड पर चलने वाली वाहनों में कमी आ गई। पिछले दो-तीन दिनों से कोहरे और ठंड से लोगों को राहत मिली लेकिन मौसम विभाग के पूर्व अनुमान से फिर मौसम करवट लेने के मूड में है।ऐसे में लोगों को सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है । मीडिया एवं मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार खराब मौसम के दौरान लोगों को घर में रहने की अपील करता है।
उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें