ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। जलशक्ति मंत्रालय के सलाहकार ने बांका में एस०एल०डब्लू०एम० ठोस एवं तरल अपशिस्ट प्रबंधन एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला ग्रामीण विकास अभिकरण बांका में उप विकास आयुक्त, बांका मो० महफूज आलम की अध्यक्षता में शुक्रवार को किया गया है। जिसमें आनंद शेखर सलाहकार जलशक्ति मंत्रालय भारत सरकार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर ठोस एवं तरल अपशिस्ट प्रबंधन में गोबरधन, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, फिकल सलज मैनेजमेंट पर सरकर की योजना के बारे में बताया। उप विकास आयुक्त महफूज आलम ने बताया कि, एस०एल०डब्लू०एम० के चयनित
जिले के 50 ग्राम पंचायत में कार्य प्रारंभ किया जा रहा है एवं गोबरधन के योजना एफ0एस0एम0, पी0डब्लू०एम० का कार्य बहुत जल्द जिले में शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर जिला समन्वयक उत्तम प्रकाश ने पी०पी०टी० के माध्यम से एस०एल०डब्लू०एम० कार्य योजना प्रस्तुत किये। इस अवसर पर बैठक में एस०डी०सी० अजय कुमार, जिला सलाहकार एस०एल०डब्लू०एम०, सी0बी0 एवं आई0ई०सी० प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाका, शंभूगंज, बेलहर, प्रखंड समन्वयक बेलहर, बौंसी, फुल्लीडुमर, शंभूगंज एवं ग्राम पंचायत लोधम, छत्रपाल ( बाका), भरतशीला, छत्रहार (शंभूगंज), धौरी, रांगा (बेलहर), डहुआ, कुडरो (बौंसी) उपस्थित थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें