ग्राम समाचार,चांदन,बांका। शुक्रवार 4 फरवरी 2022 को प्रखंड के कुसुम जोरी पंचायत अंतर्गत दोमुहान, सुरंगी गांव के वार्ड नंबर 7 में वार्ड क्रियान्वयन समिति का गठन की गई! गठन के दौरान ग्रामीण एवं उपमुखिया नरेंद्र ठाकुर व वार्ड सदस्य घोलटन यादव के आदि के संयुक्त में नवनिर्वाचित निर्विरोध वार्ड सचिव अरुण कुमार ठाकुर को चुना गया। ज्ञात हो कि बिहार सरकार के निदेशक डॉ रणजीत कुमार सिंह पंचायती राज विभाग पटना के पत्रांक 7219 एवं जिला पदाधिकारी बांका के ज्ञापांक 122 दिनांक 22/01/2022 एवं प्रखंड पंचायती राज्य
पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी पंचायत समिति प्रखंड चंदन के ज्ञापांक 16 के आलोक में वार्ड नंबर 7 क्रियान्वयन एवं प्रबंध समिति के सिरे से गठन हेतु ग्राम पंचायत सदस्य वार्ड सदस्य श्री घोलटन यादव की अध्यक्षता में वार्ड सचिव का गठन किया गया। विभागीय निर्देश के आलोक में वार्ड समिति का गठन मात्र 2 वर्षों के लिए मनोनीत की गई है। इस मौके पर वार्ड सदस्य के अलावा पंच दुलारी देवी, बसंत यादव,बिजय ठाकुर गणपत दास,एवं गिरधारी यादव लालजीत यादव विकास ठाकुर अर्जुन यादव तेजू यादव वीरेंद्र ठाकुर जगरनाथ ठाकुर लता देवी रेशमी देवी डोमिनी देवी भुनेश्वर दास पप्पू यादव आदि के साथ दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें