ग्राम समाचार,चांदन,बांका। होने वाली सरस्वती पूजा को लेकर जिला प्रशासन के आलोक में एक फरवरी 2022 को आनंदपुर ओपी परिसर में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों कि संजुक्ता में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता में आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल के आलोक में सरस्वती पूजा कराना है। जिला प्रशासन के निर्देश पर सरस्वती पूजा को लेकर पुजा कराने का आदेश नहीं दिया है। फिर भी लोग पुजा करते हैं तो प्रशासन की पैनी नजर रखी जाएगी। सरस्वती पूजा के दौरान पूजा पंडाल, डीजे लाउडस्पीकर बजाने एवं प्रसाद वितरण आदि पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही साथ प्रतिमा विसर्जन में
जूलुस नहीं निकाली जायेगी।पुजा के दौरान किसी व्यक्ति के द्वारा हुड़दंग मचाने वाले आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साथ बैठक के दौरान आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने शराबबंदी कानून पर विशेष प्रकाश डालते हुए जनप्रतिनिधियों से अपील किया बताया कि गांव ग्रामपंचायत में लोग चोरी छिपे शराब बनाता हो उसे शराब नहीं बनाने का प्रेरित करें तब भी नहीं माने तो तो वैसे व्यक्ति को चिन्हित कर पुलिस प्रशासन को सुचित करें,सुचित करने वाले लोगों का नाम प्रशासन द्वारा गुप्त रखा जाएगा। मौके पर दक्षिणी बारने पुर्व मुखिया सुरेश यादव,उत्तरी बारने मुखिया साहिबा अनिता देवी,नरेश यादव,सुरेश यादव,भैरो मरीक, सरपंच आशिष रोबीन उड,बिसुनदेव दास, शिवशंकर शर्मा, मोहम्मद मेराज अंसारी,वार्ड सदस्य संजय ठाकुर आदि के दर्जनों ग्रामीण मोजूद थे।
उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें