Bounsi News: इंटर की परीक्षा देने आई छात्रा हुई बेहोश,अस्पताल में हुआ इलाज

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मंगलवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा देने आए एक छात्रा बेहोश होकर गिर गई। जानकारी के अनुसार बाराहाट प्रखंड के घोषपुर गांव निवासी श्याम सुंदर पासवान की पुत्री काजल कुमारी द्वितीय पाली की परीक्षा में हिंदी की परीक्षा देने पहुंची थी। जहां 

वह गेट के समीप बेहोश होकर गिर पड़ी और जख्मी हो गई। बेहोश होकर गिरने के कारण छात्रा की टूढ्ढी में गहरी चोट आई। शिशु मंदिर के कर्मी एवं अन्य लोगों के द्वारा छात्रा को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर उत्तम कुमार ने छात्रा का प्राथमिक उपचार किया। साथ ही स्वास्थ्य कर्मी संजीव कुमार के द्वारा कटे हुए जगह पर सिलाई की गई। बताया गया कि छात्रा अब ठीक है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें