ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन कटोरिया मुख्य सड़क मार्ग स्थित एम एम के जी हाईस्कूल चांदन के समीप बीतेरात अज्ञात चोरों ने गुनटी की ताला तोड़कर हजारों रूपये की संपत्ति की चोरी।जानकारी के अनुसार चांदन बाजार निवासी संतोष वर्णवाल पिता सीताराम वर्णवाल बीतेरात
दुकान बढ़ाकर घर आराम कर चल गया।प्रात:काल पिड़ित दुकानदार दुकान पहुंचा तो ताला टुटा देखकर दंग रहा गया।इस संबंध में पिड़ित दुकानदार संतोष वर्णवाल ने बताया।चोरों ने करीब बीस हजार रूपये की संपत्ति चोरी कर ली है।घटना को लेकर पिड़ित दुकानदार ने किसी भी प्रकार की सुचना स्थानीय थाने में नही दी है।
उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें