Chandan News: वार्ड सदस्य संघ के जिलाध्यक्ष बने चांदन के तरुण दुवे

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रतिनिधि चांदन पंचायत के वार्ड सदस्य तरुण कुमार दुबे आज वार्ड सदस्य के जिला संघ अध्यक्ष बनाया गया! प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला वार्ड सदस्य बांका के द्वारा तारा मंदिर परिसर में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें जिले के सभी वार्ड सदस्य उपस्थित हुए और सर्वसम्मति से चांदन पंचायत के वार्ड सदस्य तरुण कुमार दुबे को सर्वसम्मति से जिला संघ की अध्यक्ष चयन किया गया, तथा वरीय उपाध्यक्ष के रूप में निजामुद्दीन अंसारी, एवं 


मीडिया प्रभारी छोटू कुमार बोंसी, मुर्तजा अंसारी असौड़ा मानवर अंसारी चांदन मुकेश यादव फुलीडुमर, आदि को चयन किया गया। चयन के दौरान जिले के सभी वार्ड सदस्यों ने जिला संघ अध्यक्ष तरुण कुमार दुबे को माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस क्रम में उपस्थित सभी वार्ड सदस्यों के बीच वार्ता के दौरान त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मध्य नजर रखते हुए विकास संबंधित विषय पर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर जिले की दर्जनों वार्ड सदस्य उपस्थित थे। 

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें