Banka News: अजय कुमार यादव को बिहार विधानपरिषद चुनाव में मुजफ्फरपुर से उम्मीदवार बनाए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नये उत्साह का संचार

ग्राम समाचार,बांका। कुशल नेतृत्व कर्ता,बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष अजय कुमार यादव को बिहार विधानपरिषद चुनाव में मुजफ्फरपुर से उम्मीदवार बनाए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नये उत्साह का संचार हुआ है। उक्त बातें  अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमिटी पिछड़ा वर्ग बाँका ने कहीं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, काफी जुझारू, संघर्षशील एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी है। ऐसे समर्पित कार्यकर्ता को प्रत्यासी बनाये जाने से हम कार्यकर्ताओं में नये जोश का संचार हुआ है। राजद के चुनोती को स्वीकार कर अपने दम पर चुनाव लड़कर हम अपने शक्ति का एहसास करा देंगे। जीवन कुरुक्षेत्र है, यहाँ 

लड़ना ही पड़ता है, कभी कृष्ण तो कभी अर्जुन बनना पड़ता है।अजय कुमार यादव परविश्वास करते हुए जो निर्णय पार्टी ने लिया है स्वागत योग्य है.भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सम्मानीय अध्यक्ष श्री मति सोनिया गांधी, राहुल गांधी बिहार प्रभारी भक्त चरण दास, प्रभारी सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मदन मोहन झा, कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, श्याम सुंदर सिंह धीरज, समीर कुमार सिंह, अशोक राम सहित विधाक दल के सम्मानीय नेता अजीत शर्मा जी का कोटि कोटि आभार। जिला कांग्रेस कमिटी पिछड़ा वर्ग बाँका तमाम नेताओं एवं अपने अध्यक्ष के उम्मीदवार होने से उत्साहित हैं एवं आशा करता है आप सबो के मेहनत का फल मधुर होगा। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें