Chandan News: जल्द स्वस्थ होने को लेकर एन डी ए कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप में कराई एक दिवसी महामृत्युंजय जाप

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन प्रखंड के पांडेय टोला स्थित शिव मंदिर में आज गुरुवार 17 फरवरी 2022 को महामृत्युंजय जाप बड़े ही सादगी रुप से आयोजन किया गया। बता दें कि बेलहर विधायक मनोज यादव उनके अंगरक्षक आदि 10 फरवरी 2022 को पटना जाने के क्रम में सड़क हादसा हो गई थी जिसमें विधायक मनोज यादव को गहरी चोटें लगी थी जो पटना में अभी इलाज रत है जिसे लेकर चांदन प्रखंड के एनडीए कार्यकर्ता जदयू प्रखंड अध्यक्ष दीपक मंडल, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार, अरविंद पांडेय शिव नारायण मंडल सरपंच गौतम दुबे

हरे कृष्ण पांडेय नित्यानंद वर्मा शिव नारायण मंडल आदि के संयुक्त में पुरोहित निकेश कुमार पांडेय विक्की पांडेय संजय पांडेय के कर कमलों द्वारा मंत्रोचार कर एक दिवसी महामृत्युंजय जाप कर बेलहर विधायक मनोज यादव को जल्द स्वस्थ होने की कामना किया। प्रेस वार्ता में भाजपा के अरविंद पांडेय ने बताया कि बेलहर विधायक मनोज यादव जी जो सड़क हादसे बाढ़ के निकट बेलगाम ट्रक के सीधी टक्कर में जख्मी हो गए थे जिसे जल्द स्वस्थ होने को लेकर महामृत्युंजय जाप आयोजित की गई। इस मौके पर छात्र जदयू नेता रजत सिन्हा के आलावा दर्जनों समर्थक मौजूद थे।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें