ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड के चांदन पंचायत अवस्थित कन्या मध्य विद्यालय चांदन परिसर में विद्यालय शिक्षा समिति का गठन किया गया, जिसमें वार्ड सदस्य सह उप मुखिया संजीव पोद्दार की अध्यक्षता में संपन्न की गई। गठन के दौरान चुनाव प्रभारी मुकेश कुमार यादव के द्वारा 9 सदस्य चुना गया, चुनाव में सदस्यों के बीच आपसी समझौता नहीं होने के कारण सचिव का गठन बीच में ही रोक दिया जिससे भारी शोरगुल के बीच सचिव का चयन रद्द कर दिया गया। इस मौके पर विद्यालय के
प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार के साथ विद्यालय के सदस्य अनीता देवी गुड़िया पांडेय, सुनैना देवी संगीता देवी अनुपमा पांडेय, सरिता देवी मंजू देवी कविता देवी नीलम देवी आदि मौजूद थे आशय की जानकारी देते हुए उप मुखिया संजय पोद्दार ने बताया कि विद्यालय शिक्षा समिति गठन के लिए विधिवत तौर पर नौ सदस्यों के बीच एक सदस्य को सचिव चुना जाएगा। जिसकी हस्ताक्षर कर लिया गया है जिसे आपसी समझौता कर अगले बैठक में विद्यालय के शिक्षा समिति की सचिव चयन कर दिया जाएगा। आगे चुनाव प्रक्रिया में जो होगी इसी नो सदस्यों के बीच में चुनाव मान्य किया जाएगा।
उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें