Bounsi News: नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में मूर्तियों का किया गया संस्कार

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित गोल हट्टी गांव में मां मैहर शक्ति पीठ दुर्गा मंदिर में शनिवार को प्राण प्रतिष्ठा एवं मंदिर स्थापना का कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर पंडित डॉक्टर रतीश चंद्र झा ने बताया कि, मां दुर्गा को शक्ति की देवी कहा जाता है। दुर्गा जी का एक नाम चंडी 

भी है। मार्कंडेय पुराण में इसी देवी का महत्तम बताया गया है। उसमें देवी की विशेष रूपों एवं पराक्रमों का विस्तार से वर्णन किया गया है। वहीं इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर शत्रुघन सिंहा, सचिव राजीव कुमार यादव, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार झा के साथ अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें