ग्राम समाचार,चांदन,बांका। बिते रात्रि आनंदपुर ओपी के चांदवारी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 13 के हीरारायडीह गांव में सोमवार की रात एक साथ चार घरों में चोरी की घटना प्रकाश में आया है। जिसमें सिर्फ विवेक सिंह ने ही थाने को लिखित आवेदन देकर अपने घर से एक भर सोने का गहना नकदी सहित करीब 80 हजार रुपये के सामान की चोरी का आरोप लगाया है। पीड़ित विवेक सिंह ने बताया कि जिस घर से सामान चोरी हुआ है नया घर था वहां खाना पिना नहीं होने के कारण ताला लगा कर परिवार के लोग बगल के दूसरे घरो में सोये हुए थे। इसी का मौका देख अज्ञात चोरों ने घर का दरवाजा तोड़ कर चोरी को अंजाम
देकर निकल गया। सुबह जब बाहर निकला तो देखा कि घर का मेन दरवाजा पर लगा ताला टूटा हुआ है। जहां बक्से में रखे सारा सामान तितर बितर कर बक्से में रखे सोने एवं चांदी का जेवर, एलसीडी टीवी, के साथ नगदी 10000 रुपया चोरी हो गई है। इसी प्रकार गांव के तीन अन्य घरों से भी घर के बाहर रखे कुछ छोटे मोटे सामानों की चोरी की बात बताई जाती है। चोरी की घटना को लेकर गांव ग्राम के लोगों का अज्ञात चोरों ने नींद हराम कर रखी है। ऐसी घटना पूर्व में भी आनंदपुर ओपी क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने घटना का अंजाम दे चुका है। इस संबंध में आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसकी जांच की जा रही है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें