Bounsi News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी, पति को किया गया रेफर

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के हरिपुर समीप मंगलवार की देर शाम बाइक दुर्घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार गोड्डा झारखंड के पकरिया गांव निवासी प्रफुल्ल यादव अपनी पत्नी कंचन देवी के साथ बाइक से अपने घर पकरिया गोड्डा आ रहे थे। इसी बीच हरिपुर समीप एक अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिसमें दोनों पति पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद  दोनों को रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ 


संजय सुमन ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। अस्पताल में प्रफुल्ल यादव ने बताया कि, कंचन देवी का इंटरमीडिएट का एग्जाम सर्वोदय नगर सामुखिया मोर में था। परीक्षा देकर कंचन देवी अपने मायके कटहरा कटोरिया गई थी। जहां से अपने ससुराल पकरिया गोड्डा अपने पति के साथ जा रही थी। इसी बीच हरिपुर समीप एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। डॉक्टर संजय सुमन ने दोनों जख्मी का  प्राथमिक उपचार करते हुए, पति प्रफुल्ल यादव को बेहतर चिकित्सा के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें