Chandan News: भूमि संबंधित विवाद को लेकर प्रखंड के तीन थानों में लगा जनता दरबार 24 में 9 मामला हुआ निष्पादन

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चल रहे भूमि विवाद को निपटारा को लेकर प्रखंड क्षेत्र के चांदन थाना एवं आनंदपुर ओपी भैरोगंज के साथ सुइयां थाना में  संबंधित विवाद को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर 19 फरवरी शनिवार को जनता दरबार आयोजित की गई। जिसमें चांदन थाना परिसर ने थाना अध्यक्ष मोहम्मद नशीम खां के नेतृत्व में चांदन अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य,एस ओ छबी कुमारी,एस एच ओ बन्दोवस्ती पदाधिकारी अश्रुती अपुर्वा की संयुक्त अध्यक्षता में कुल 17 मामला आया सामने आया जिसमें 8 मामले को कड़े मस्कत से निष्पादन किया गया। वहीं सुइया थाना थाना में थाना प्रभारी मनीष कुमार एवं चांदन सीओ प्रशांत शाण्डिल के उपस्थिति में चार मामला सामने आया जिसमें एक रैयती 

सम्बंधित मामले को निष्पादित किया गया बाकी तीन विवादित मामलों में नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा आनन्दपुर ओ पी भैरोगंज में ओपी जितेन्द्र कुमार एवं प्रखंड एस आई मृत्युंजय कुमार सिंह के अध्यक्षता में तीन रैयती बंटवारा से सम्बंधित मामला आया। जिसे तीनों मामलों को अगले सप्ताह तक सुरक्षित रखा गया। आशय की जानकारी देते चांदन सिओ प्रशांत शाण्डिल्य ने बताया कि सभी विवादित मामलों को जांच एवं समझोता कर कुल 9 मामलों को निष्पादित किया गया। बाकी मामलों को अद्यतन करते हुए कर्मचारी द्वारा दुसरे पक्ष रैयतों को नोटिस जारी किया गया है। वहीं बढ़ते विवाद को देखते हुए 7 लोगों के विरुद्ध 107 मामला दर्ज की गई जिससे दोनों पक्षों में शांति कायम बनीं रहे, बाकी शेष को अगले शनिवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार में मामले को निष्पादित किया जाएगा। इस मौके दर्जनों फरियादी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें