Bounsi News: खाना बनाने के क्रम में 20 वर्षीय महिला झुलसी

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के बाबूडीह मोहल्ले में खाना बनाने के क्रम में एक 20 वर्षीय महिला का झुलस जाने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बाबूडीह गांव निवासी शंभू मंडल की 20 वर्षीय शादीशुदा पुत्री राखी देवी खाना बनाने के क्रम में आग से बुरी तरह झुलस गई। परिजनों की मदद से जख्मी महिला को आनन-फानन में बौंसी रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर उत्तम कुमार ने आग से झुलसी महिला का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद बेहतर चिकित्सा के लिए जख्मी महिला को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं अस्पताल में आए हुए परिजन ने बताया कि, घर के 

जरूरी काम से हटिया गए थे। इसी बीच राखी देवी खाना बनाने गई थी। उसी क्रम में यह घटना हुई। हालांकि परिजनों ने यह भी बताया कि, महिला आग में कैसे झुलसी यह स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। वहीं परिजनों ने बताया कि, जख्मी महिला को एक पुत्र एवं दो पुत्री हैं। वह अपने मायके में रहती है। जख्मी महिला का ससुराल धोरैया थाना क्षेत्र के मोटंगा गांव है। बताया गया कि, राखी देवी की शादी मोटंगा गांव निवासी सीताराम मंडल के पुत्र श्रवण मंडल से हुई थी। श्रवण मंडल अपनी पत्नी को रखना नहीं चाहता था। पत्नी को मायके में छोड़ 1 वर्ष पूर्व दिल्ली कमाने गया था। अब तक दिल्ली में ही है। जिस वजह से राखी देवी अपने मायके में ही रह रही थी। जहां यह हादसा हुआ। चिकित्सक ने बताया कि कमर से नीचे का भाग 40% से 50% तक जल गया है। जिस वजह से भागलपुर मायागंज रेफर किया गया है। हालांकि घटना की सूचना बौंसी थाने में दे दी गई है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें