Bounsi News: हैदराबाद में मजदूरी कर रहे मजदूर की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। हैदराबाद में मजदूरी करने गए मजदूर की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बौंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलकारा पंचायत के लीलावरण गांव निवासी बालदेव तुरी की मृत्यु हैदराबाद में हो गई। शनिवार को मृतक का शव लीलावरण गांव लाया गया। शव के गांव पहुंचते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया गया कि, मृतक मजदूरी कर 

अपने रूम पर आया और खाना बनाकर खाया और उसके बाद सो गया। सोने के क्रम में ही हृदय गति रुक जाने से उसकी मृत्यु हो गई। इधर गांव में मृतक की पत्नी जासु देवी का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। मृतक अपने पीछे 3 बच्चे एवं एक पौत्र और एक पौत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य दक्षिणी अमर कुमार हेंब्रम गांव पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दिया और जिला परिषद सदस्य अमर हेम्ब्रम ने ठेकेदार के द्वारा मृतक मजदूर की पत्नी को ₹100000 का मुआवजा दिलवाया गया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें