Bounsi News: बिहार रणजी टीम रवाना हुआ पटना से कोलकाता के लिए

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बिहार रणजी टीम गुरुवार को पटना से कोलकाता के लिए रवाना हो गई। बताया गया कि, कोलकाता में 34 दिन तक टीम रुकेगी और चार मैच खेलेगी। बिहार क्रिकेट रणजी टीम के मैनेजर बांका क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विष्णु कुमार के नेतृत्व में रणजी टीम रवाना हो चुकी है। इस मौके पर संयुक्त सचिव बांका मोनु रंजन ने सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने बताया कि, सभी खिलाड़ी पूरे जोश में है और बिहार के लिए वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे साथ ही बेहतर स्थान प्राप्त करके लौटेंगे। विष्णु कुमार ने बताया गया कि, सारी 


प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 25 खिलाड़ी एवं पांच ऑफिशियल सदस्य कुल 30 सदस्यों की टीम कोलकाता के लिए रवाना हुई है। उन्होंने बताया कि, सभी प्रक्रिया पूरा कर ली गयी है। सभी खिलाड़ी बहुत जोश में हैं। मैच को लेकर एक अलग अनुभव बच्चों को प्राप्त होगा। जो बच्चे पहली बार रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं। उनको बहुत सारा अनुभव मिलेगा और यह बांका के लिए गौरव की बात है कि, पहली बार रणजी टीम के मैनेजर के रूप में मोनू रंजन को चयनित किया गया है। मोनू रंजन ने कहा कि, अपने आप को इस कार्य के लिए चयनित होने पर गर्व महसूस करता हूं। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें