Bounsi News: वसंतोत्सव के अवसर पर गुरु भाई बहनों ने धूमधाम से मनाया भ्रातृसंघ उत्सव

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी के गुरुधाम आश्रम में गुरुवार को भ्रातृसंघ उत्सव धूमधाम से हुआ। मालूम ही कि गुरुधाम संस्थापक योगीराज भूपेंद्र नाथ सान्याल के पुत्र बड़े सरकार काशीपति सन्याल ने 50 साल पहले भ्रातृ संघ उत्सव की स्थापना की थी। तभी से आश्रम गुरु भाई भ्रातृसंघ उत्सव की परंपरा का भक्ति-भाव से निर्वहन कर रहे हैं। दूसरे पुत्र छोटे सरकार गिरजापति सान्याल गुरु पद आसीन थे। उनकी पत्नी समाधि लीन हुए अर्पणा सान्याल गुरु माता रह चुकी हैं। वर्तमान उनकी बड़ी पुत्री गुरु माता दीदी देवसेना चक्रवर्ती, इनकी छोटी बहन बाबली पाठक के 

साथ मातृछाया मंदिर में गुरु पद आसीन प्रभात कुमार सान्याल और आश्रम सचिव ऋषिकेश पांडेय की उपस्थिति में पूजा-अर्चना की गई। महाभोग का चढ़ावा हुआ। गुरुजनों का अंग वस्त्र सम्मान के साथ कीर्तन भजन का भव्य आयोजन किया गया। शंख की धुन के बीच घंटा ढोल नगाड़े की आवाज जय गुरु उद्घोष से वातावरण गुंजायमान हुआ। पंडित देव नारायण शर्मा और गंगाधर मिश्र ने वैदिक संधान पूर्ण किए। कार्यक्रम में शशि शेखर त्रिवेदी, राजीव रंजन पांडेय, शेषाद्री चक्रवर्ती, डा. चंद्रशेखर त्रिवेदी, श्याम कुमार सिंह, मनीष मिश्रा, निलेश कुमार आदि थे। कीर्तन-भजन गायकी में निलांबुज कुमार, अंजनी कुमार और नंदन कुमार शर्मा शामिल थे।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें