Bounsi News: पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। एसपी अरविंद कुमार गुप्ता के निर्देश पर बुधवार को बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। वाहन जांच में कई वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूला गया। बंधुआकुरावा थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि, क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर एसपी के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान 

चलाया गया। वाहन चालकों से हेलमेट एवं कागजात की जांच की गई। जांच में कमी पाए जाने पर दो वाहन चालकों से ₹2000 जुर्माना वसूला गया। वहीं पुलिस ने साथ ही साथ मास्क चेकिंग अभियान भी चलाया। जिसमें ₹1500 जुर्माना वसूला। वाहन जांच के दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें