ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित गुरुधाम आश्रम में बुधवार को वसंतोत्सव के अवसर पर गुरु भाई बहनों ने दरिद्र नारायण की सेवा की। गुरुधाम के गुरु प्रभात कुमार सान्याल और उत्सव कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति में गुरुधाम आश्रम में आसपास के जिलों से आए भाई बहन ने भारी संख्या में दरिद्र नारायण सेवा के आयोजन में भाग लिया। सबसे पहले प्रातः मंगलाचरण का पाठ किया गया। जिसके बाद आरती का
कार्यक्रम हुआ और गुरुदेव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही गीता पाठ भी किया गया। मंदिर में बने पंडाल में गुरु भाई बहनों ने अपने आराध्य गुरुदेव को स्मरण किया। देशभर से आए गुरु भक्तों ने महाप्रसाद भी ग्रहण किया। इसके बाद आश्रम के द्वारा निस्सहाय के बीच कंबल,धोती,साड़ी का भी वितरण किया गया। गुरुधाम आश्रम कमेटी सचिव ऋषिकेश पांडे, शशि शेखर, पंडित गंगाधर मिश्र, श्याम कुमार सिंह, नंदन शर्मा सहित अन्य गुरु भाई बहन मौके पर मौजूद रहे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें