ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी रेफरल अस्पताल में बुधवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत दर्जनों गर्भवती महिला की जांच की गई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं के ब्लड प्रेशर, एचआईवी, होमो ग्लोबिन सहित अन्य प्रकार की जांच की गई। काफी महिलाओं में खून की कमी पाई गई। जिन्हें उचित चिकित्सकीय सलाह दी गई। इस दौरान महिलाओं को चिकित्सक ने खानपान पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर संजीव कुमार ने
कहा कि, गर्भ के दौरान महिलाओं को होने वाले परेशानियों से बचाने के उद्देश्य से पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हर माह की 9 तारीख को गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। वहीं इस दौरान काफी संख्या में गर्भवती महिलाएं की भीड़ रेफरल अस्पताल में मौजूद थी। मौके पर डॉ पंकज कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक मनोज कुमार, केयर इंडिया के विभय ठाकुर, बीसीएम उद्धव कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें