ग्राम समाचार,बाराहाट,बांका। बाराहाट थाना क्षेत्र के कोलहत्था गांव के समीप अवैध बालू माफियाओं द्वारा एसडीपीओ पर जानलेवा हमला करने की बारदात को लेकर पुलिस ने मंगलवार को थानाध्यक्ष शंकर दयाल प्रभाकर के द्वारा 10 नामजद सहित 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के अंतर्गत कोल्हत्था गांव में सोमवार को अवैध बालू माफिया, व कारोबारियों के विरुद्ध छापामारी करने गई पुलिस टीम पर पर जानलेवा हमला के मामले में बाराहाट थाना में मंगलवार को दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें अवैध बालू जानलेवा हमला एवं अवैध हथियार बरामदगी मामले की प्राथमिकी शंकर दयाल प्रभाकर के बयान पर दर्ज की गई है। वहीं एसडीपीओ पर
हमला मामले में थानाध्यक्ष के बयान पर कांड दर्ज किया गया है। मामले में कुल 10 नामजद के साथ-साथ एक दर्जन से अधिक अज्ञात हमलावरों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि मुख्य आरोपी के साथ उनके सहयोगी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। थानाध्यक्ष ने बताया कि, सभी नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर वरीय अधिकारी के नेतृत्व में टीम के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। मालूम हो कि सोमवार की सुबह अवैध बालू की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस की टीम पर हमला किया गया था। जिसमें एसडीपीओ सहित एक जवान जख्मी हुए थे। मौके पर पुलिस ने एक बालू माफिया को हथियार के साथ धर दबोचा था। एसडीपीओ पर हमले के दूसरे दिन भी गांव में पुलिस की कार्रवाई जारी रही।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें