ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के महाराणा बांध समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को हल्की बारिश एवं कोहरा के कारण महाराणा बांध समीप एक गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक के खलासी
रंजीत यादव ने बताया कि, गिट्टी लोड कर सिलीगुड़ी से गिरिडीह जा रहे थे। इसी क्रम में सामने से एक ट्रक अचानक आ गया। बारिश एवं कोहरे की वजह से ट्रक दिखाई नहीं पड़ा। जिसके कारण ट्रक चालक पप्पू यादव ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख सके और ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें