Bounsi News: प्रखंड के 4 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई चौथे दिन की इंटरमीडिएट की परीक्षा

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के चार केंद्रों पर मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही शुक्रवार को भी इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके हुई। बता दें कि सीएम कॉलेज, परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, एलएनडी बालिका उच्च विद्यालय एवं सीएनडी उच्च विद्यालय में परीक्षा केंद्र परीक्षा हुई। बताया गया कि, पहली पाली में इंटर परीक्षा के दौरान अंग्रेजी विषय की परीक्षा शुरू हुई। वही 9:30 बजे से परीक्षा शुरू होने की बात बताई गई। 9:20 तक परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने दिया गया। वहीं दूसरी पाली में 

इतिहास विषय की परीक्षा 2:00 बजे से शुरू हुई और शाम 5:00 बजे तक चली। मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही छात्र एवं छात्राओं की परेशानियां भी बड़ी इसी परेशानियों के बीच बिहार सरकार द्वारा आदेश जारी किया गया था कि छात्र छात्राएं इंटरमीडिएट परीक्षा में इस ठंड को देखते हुए जूता मोजा पहन कर जा सकते हैं। यह बहुत बड़ी राहत छात्र-छात्राओं को इस कंपकंपाती ठंड से मिली। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस कर्मियों ने परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड की जांच की। सभी केंद्रों पर पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। चारों केंद्रों पर इंटर परीक्षा को लेकर तैयारियां दुरुस्त दिखी। कड़ी सुरक्षा के बीच इंटरमीडिएट परीक्षा हो रही है। कहीं किसी प्रकार का कदाचार सामने नहीं आया।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें