ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर प्रखंड मुख्यालय से शुक्रवार को कोरोना जागरूकता रथ को रवाना किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन राही संस्था एवं उसके स्थानीय सहायक संस्था सेवा भारती के तत्वाधान में कराया गया, जिसको बौंसी प्रखंड के बी० डी० ओ० पंकज कुमार एवं रेफरल प्रभारी डॉ संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया। इस मौके पर
राही संस्था की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर नेहा सरकार ने बताया कि अभी भी वैक्सीन को ले कर ग्रामीण इलाकों में बहुत सारी भ्रांतियाँ है जिसको दूर करने एवं उन्हें जागरूक करने के लिये इस रथ को रवाना कराया गया है। इस अवसर पर सेवा भारती संस्था के सचिव चंदन कुमार सिंह प्रोजेक्ट को ऑर्डिनेटर रितेश रंजन, रेफरल अस्पताल के बीसीएम उद्धव कुमार एवं अन्य मौजूद थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें