Bounsi News: गुरुधाम में 7 फरवरी से मनाया जाएगा 93 वां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी के प्रसिद्ध गुरुधाम मंदिर में 7 फरवरी से 93 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम कोरोना गाइडलाइन के तहत मनाया जाएगा। जानकारी देते हुए शनिवार को गुरुधाम के पंडित एवं उत्सव समिति के सदस्य गंगाधर मिश्र ने बताया कि, वैदिक अनुष्ठान के साथ-साथ पूजा पाठ का कार्यक्रम आयोजित किया 

जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही है। मंदिर के ठीक सामने भव्य एवं आकर्षक पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। मालूम हो कि, धार्मिक अनुष्ठान में देश के कोने-कोने से गुरु भक्त भाई बहन पहुंचते हैं और अपने गुरु की पूजा अर्चना करते हैं। वहीं इस वर्ष भी कोविड-19 की वजह से आयोजन में थोड़ी कमी आई है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें