Bounsi News: हृदय गति रुकने से कपड़ा व्यवसाई की हुई मृत्यु,पार्थिव शरीर पैत्रिक स्थान पहुंचने पर परिजनों में मचा कोहराम

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के कपड़ा व्यवसाई 32 वर्षीय युवक का हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी पूर्व मुखिया विजय कुमार मंडल का 32 वर्षीय बड़ा पुत्र यशवंत कुमार उर्फ पिंकू मंडल का रविवार देर रात ह्रदय गति रुक जाने से मृत्यु हो गई। इनकी मृत्यु हो जाने से प्रखंड क्षेत्र के व्यवसायियों में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि, बीते 22 फरवरी को प्रखंड क्षेत्र स्थित कपड़े की दुकान गीता गारमेंट्स में यशवंत कुमार उर्फ पिंकू मंडल बेहोश हो गए थे। आनन-फानन में परिजनों एवं दुकान के कर्मियों के द्वारा उन्हें डॉ आर के सिंह के पास उपचार के लिए लाया गया था। जहां पर उनका उपचार किया गया एवं बेहतर चिकित्सा के लिए भागलपुर भेजा गया था। भागलपुर में उनका उपचार कराया गया। हालत में थोड़ी सुधार होने पर यशवंत कुमार को पुनः घर वापस लाया गया था। लेकिन घर पर हालत पुनः बिगड़ जाने के कारण 25 फरवरी को उन्हें पुनः भागलपुर के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें 26 फरवरी को कोलकाता के रविंद्र नाथ टैगोर हॉस्पिटल 


रेफर किया गया था। जहां उनकी हालत ज्यादा बिगड़ जाने के बाद 27 फरवरी की रात को हृदय गति रुक जाने से उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु के उपरांत उनके पार्थिव शरीर को सोमवार को उनके पैतृक स्थान नयागांव लाया गया। उनकी मृत्यु की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। उनके पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उनके शव को देखकर उनकी पत्नी मुन्नी देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मालूम हो कि, मृतक को 6 वर्ष और 1 वर्ष का 2 पुत्र एवं 4 वर्ष की एक पुत्री भी है। वहीं बड़े पुत्र की मृत्यु हो जाने पर पिता पूर्व मुखिया विजय कुमार मंडल एवं माता गीता देवी सदमे में है। मालूम हो कि, घर का कमाऊ बड़ा बेटा यशवंत कुमार ही था। इनको तीन बहन है। जिनकी शादी हो चुकी है। एक छोटा भाई मिथिलेश कुमार के जिम्मे में घर की सारी जिम्मेदारियां आ गई है। मृतक युवक अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। मृत्यु की खबर सुनते ही वर्तमान मुखिया उपेंद्र मंडल, मृतक के चचेरे भाई शशि कुमार शेखर,अशोक कुमार गुप्ता, सहित प्रखंड क्षेत्र के व्यवसायी उमाशंकर भगत, संजय भगत, जितेंद्र कुमार, विनोद मंडल, संजीव कुमार, अनुराग कुमार सहित कई लोग उनके घर पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। वही सोमवार देर रात उनके पार्थिव शरीर का भागलपुर बरारी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें