Bounsi News: सरपंच अमित कुमार दुबे बने पंच सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ ने फागा पंचायत के सरपंच अमित कुमार दुबे को जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनयन किया गया है। बताया गया कि, उनका मनोनयन बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला के द्वारा किया गया है। यह चयन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश बाबा की मौजूदगी में किया गया है। पदाधिकारियों ने युवा सरपंच को जिलाध्यक्ष का पद सौंपते हुए संघ के प्रति पूर्ण निष्ठा, जन कल्याणकारी सोच एवं आदर्श न्यायवादीता को जीवित रखने की भी बात कही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि, ग्राम कचहरी के दायित्वों का निर्वहन करते हुए वो संगठन को और मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे। जिले के सभी सरपंचों और पंचों को साथ लेकर 

चलने का काम भी करेंगे। बताया गया कि, जल्द ही जिले के सभी सरपंच और पंचों की बैठक आयोजित की जायेगी। मनोनयन पत्र पर संघ के बांका चुनाव प्रभारी बृजेश चौधरी ने भी हस्ताक्षर कर सहमति प्रदान की है। दूसरी ओर जिलाध्यक्ष बनने पर जदयू के जिला प्रवक्ता द्वारिका मिश्रा, प्रखंड प्रमुख बिरसा सोरेन, सरपंच संघ के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा, सविता देवी, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष विक्की मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर, भाजपा किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, चिलकारा पंचायत के सरपंच रंजीत यादव, सांपडहर पंचायत के सरपंच शिव प्रसाद यादव, कैरी की गौरी देवी, कुडरो पंचायत के पूर्व सरपंच घनश्याम चौधरी, सोनी दुबे, पीयूष दुबे, ललन कुमार मंडल, धोरैया के बसबिट्टा पंचायत के सरपंच राकेश चौधरी, धोरैया सरपंच संघ अध्यक्ष नौशाद आलम आदि ने शुभकामना दी है।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें