Bounsi News: विद्युत ऊर्जा चोरी करने के मामले में दो उपभोक्ता पर प्राथमिकी दर्ज

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के कैरी, एवं हेंचला टोला गांव में दिनांक 23 फरवरी 2022 को गुप्त सूचना के आधार पर विद्युत ऊर्जा चोरी करने के विरुद्ध छापेमारी दल का गठन कर छापेमारी की गई। इस मौके पर बौंसी विद्युत कनीय अभियंता विद्युत प्रशाखा राजीव रंजन  विद्युत अभियंता (एसटीएफ) संतोष कुमार राम, मानव दल निर्मल कुमार राम, विनोद कुमार चौधरी, विनोद कुमार मिश्रा के संयुक्त रूप से समय करीब 1:45 पर ग्राम कैरा पहुंचा। जहां देखा गया कि, उपभोक्ता सुनील यादव, पिता भरत यादव अपने परिसर में लगे विद्युत एलटीटी लाइन में सर्विस तार जोड़कर  0.764 वाट (₹18846 )विद्युत ऊर्जा भार का अवैध तरीके से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करते पाये गये। वहीं दूसरी ओर 

3:00 बजे के करीब हेंचला टोला गांव के  जगदीश यादव, पिता स्वर्ग कार्तिक यादव के घर पर भी छापेमारी की गई तो देखा गया कि, वैद्य मीटर लगाने के पश्चात भी एक अतिरिक्त तार के माध्यम से पूरे आवास में मेन एलटी लाइन में तार जोड़कर अवैध रूप से उर्जा की चोरी कर 0.765. किलो वाट डी एस वन एस बी डी सी एल का राजस्व 62749 रुपए का नुकसान किया गया है। जिसे  लेकर धारा 135 एक्ट 2003 के तहत मामला दर्ज कराया गया। जिसे लेकर अवैध तरीके से ऊर्जा चोरी करने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में विद्युत कनीय अभियंता राजीव रंजन ने बताया कि, जिन उपभोक्ताओं को 2000 रुपए से अधिक बिजली बिल बकाया राशि लंबित है उसे अति शीघ्र विद्युत ऊर्जा से विच्छेदन कर दिया जाएगा। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें