Bounsi News: विपिन कुमार यादव बने वार्ड 13 के वार्ड सचिव

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के सरूवा पंचायत वार्ड संख्या 13 में वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति का चुनाव बुधवार को वार्ड सदस्य दिनेश टूडू की अध्यक्षता में शांतिपूर्वक ढंग से मतदान कराकर संपन्न कराया गया। जिसमें विपिन कुमार यादव को वार्ड 13 का वार्ड सचिव चुना गया। इस संबंध में वार्ड सदस्य दिनेश टूडू ने बताया कि, मौके 

पर वार्ड 13 के ग्रामीणों ने मतदान कर वार्ड सचिव का चयन किया। जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या 358 थी। जिसमें 31 मत वशिष्ट कापरी को, 40 मत शिखा कुमारी को,25 मत विकास प्रसाद यादव को,44 मत सुजीत कुमार को,74 मत सोनू कुमार को एवं 149 मत विपिन कुमार यादव को मिला। जिसमें 64 मतों से विपिन कुमार यादव विजयी हुए। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार  संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

1 comments: