Chandan News: दुर्गम इलाकों में शराब बनाने वाले को तलाशने में उतारा ड्रोन कैमरा

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। जिले के बेलहर थाना और कटोरिया ALTF की टीम ने संयुक्त रुप से ड्रोन की मदद से  बघधसवा और खजूरी गांव में छापामारी करते हुए 12 सौ किलोग्राम फर्मेंटेड गुड एवं जवा महुआ का घोल बरामद कर घटनास्थल पर विनष्ट कर दिया गया। ड्रोन की मदद से लगातार दुर्गम क्षेत्रों में शराब निर्माण केंद्रों की तलाशी ली जा रही है इसी क्रम में 22 फरवरी मंगलवार को पटना से आए उत्पाद टीम और आनंदपुर ओपी पुलिस के संयुक्त में ड्रोन की मदद से क्षेत्र दुर्गम इलाकों में खावा, 

गरभूडीह, आंकाकुरा, और हडियाकुरा आदि जगहों में तलाशी ली गई। हलांकी तलाशी के दौरान कोई शराब निर्माण सामग्री बरामद नहीं की गई। इस छापामारी दल में मुख्य रूप से आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार एवं उत्पाद टीम का नेतृत्व पुरुषोत्तम लाल सहायक अवर निरीक्षक एवं पुलिस बल का योगदान रहा। इस अभियान से जंगल झाड़ के आड़ में अवैध शराब बनाने वाले को अब खैर नहीं है।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें