ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। मान सम्मान कार्यक्रम 2022 के तहत बांका जिला के बौंसी प्रखंड के श्याम बाजार के होनहार युवक मोनू रंजन को उनकी सामाजिक सेवा भावना और शारीरिक शिक्षक प्रतिभा के लिए पूर्व सांसद पप्पू यादव के द्वारा दिनांक 18 फरवरी शुक्रवार के दिन 12:00 बजे रामनगर कुंजन टोला, थाना -चांदी, जिला भोजपुर में प्रशस्ति पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में इंजीनियर कुलजीत सिंह ने दूरभाष में बातचीत के क्रम में बताया कि पूरे बिहार में
बेहतर शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सेवा के क्षेत्र में जिन लोगों ने बेहतर कार्य किया है उन्हें पूर्व सांसद पप्पू यादव जी के द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। आपको बता दें कि मोनू रंजन श्याम बाजार के निवासी हैं इनके पिता प्रवीण कुमार यादव एक शिक्षक हैं। मोनू रंजन पटना में शारीरिक शिक्षक हैं। मोनू रंजन शुरू से ही सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाते आ रहे हैं तथा उनके द्वारा लॉकडाउन में भी लावारिस पशुओं के साथ साथ गरीबों की सेवा करते देखा गया है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें