Bounsi News: शिव मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य हुआ शुरू, महाशिवरात्रि तक कार्य संपूर्ण करने का दिया गया निर्देश

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य बुधवार से शुरू हो गया। महाशिवरात्रि को लेकर तैयारी जोर शोर से की जा रही है। जीर्णोद्धार के तहत पहले मंदिर के मुख्य द्वार को तोड़कर गेट को पूरी तरीके से बदल दिया गया। मंदिर के चारों ओर प्रांगण बनाया जा रहा है। मंदिर से करीब 50 मीटर तक पीसीसी सड़क बनाई गई है। महाशिवरात्रि तक मंदिर में रंग रोगन करने 

का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। मौके पर मौजूद एएसआई बनारसी प्रसाद यादव ने बताया कि, जल्द से जल्द मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य पूरा किया जाएगा। मालूम हो कि, थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ती है। थाना कॉलोनी सहित अन्य जगहों से श्रद्धालु मंदिर में महाशिवरात्रि सहित अन्य दिन भी पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। महाशिवरात्रि के दिन काफी संख्या में मंदिर पहुंचकर श्रद्धालु पूजा अर्चना करते हैं। जिसको लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें