ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के चार केंद्रों पर मंगलवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो गई। बता दें कि सीएम कॉलेज, परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, एलएनडी बालिका उच्च विद्यालय एवं सीएनडी उच्च विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन चारों केंद्रों पर लगभग 3000 छात्र छात्राएं परीक्षा देंगे। बताया गया कि, पहली पाली में इंटर परीक्षा के दौरान गणित विषय की परीक्षा शुरू हुई। वही 9:30 बजे से परीक्षा शुरू होने की बात बताई गई। 9:20 तक परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने दिया गया। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा 2:00 बजे से शुरू हुई और शाम 5:00 बजे तक चली। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस कर्मियों ने परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड की जांच की। मालूम हो कि ठंड को देखते हुए इस बार जूता मोजा पहन कर
विद्यार्थी को परीक्षा देने की अनिवार्यता दी गई है। इस बाबत सरकार ने आदेश भी जारी किया है। सभी केंद्रों पर पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जबकि विक्षकों को पूर्व ही प्रशिक्षित किया गया था। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर सीएम कॉलेज एवं एल एन डी बालिका उच्च विद्यालय में भव्य तैयारियां की गई है। मुख्य द्वार को गुब्बारों से सजाकर भव्य तरीके से गेट बनाया गया है। वहीं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भी इंटर परीक्षा को लेकर तैयारियां दुरुस्त दिखी। साथ ही सीएम कॉलेज एवं सीएनडी उच्च विद्यालय में भी कड़ी सुरक्षा के बीच इंटरमीडिएट परीक्षा हो रही है। सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं ताकि कदाचार मुक्त परीक्षा कराई जा सके।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें