Ramgarh News: डीडीसी रामगढ़ ने रजरप्पा पर्यटन विकास प्राधिकार की बैठक की



ग्राम समाचार, रामगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट:-  उप विकास आयुक्त रामगढ़ नागेन्द्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में रजरप्पा पर्यटन विकास प्राधिकार की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने सबसे पूर्व रजरप्पा पर्यटन विकास प्राधिकार के पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में हुए कार्यों की जानकारी जिला योजना पदाधिकारी श्री समीर कुल्लू से लि। इस दौरान जिला योजना पदाधिकारी के द्वारा उप विकास आयुक्त को पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में हुए कार्यों, प्राप्त आवंटन एवं उसके विरुद्ध व्यय की गई राशि तथा अवशेष राशि के संबंध में जानकारी दी गयी। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी चितरपुर उदय कुमार से वर्तमान में रजरप्पा मंदिर में कार्य कर रहे सफाई कर्मियों को वस्त्र उपलब्ध कराने हेतु उपायुक्त द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देश के आलोक में हो रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए इस संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मंदिर परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था का जायजा लेते हुए उप विकास आयुक्त ने जिला योजना पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारी चितरपुर को स्थल निरीक्षण कर आवश्यकता अनुसार डस्टबिन सहित अन्य सामग्रियां मंदिर परिसर में उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।रजरप्पा मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए यात्री निवास के संबंध में उप विकास आयुक्त ने जिला योजना पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को यात्री निवास के संचालन के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए। वही यात्री निवास में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं पेयजल एवं शौचालय आदि का जायजा लेते हुए उनकी व्यवस्था के संबंध में उप विकास आयुक्त ने आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने जिला योजना पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी को रजरप्पा मंदिर परिसर का निरीक्षण कर वहां आवश्यकता अनुसार और शौचालय निर्माण कराने के संबंध में कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के रजरप्पा मंदिर परिसर में नौका विहार हेतु आने को देखते हुए उप विकास आयुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान जिला योजना पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी चितरपुर, अंचल अधिकारी चितरपुर, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल रामगढ़, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, टीम लीड डीएमएफटी पीएमयू सहित अन्य उपस्थित थे।

अमन राज के सौजन्य से:-
Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें