Banka News: 32 वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 ग्राम समाचार, बांका। आज दिनांक 21-02-2022 को जिला का 32 वाँ स्थापना दिवस 2022 काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वविदित है कि आज ही के दिन 21.02 1991 को बांका को जिला का दर्जा प्राप्त हुआ था। 21-02-2022 को जिला का 32 वाँ स्थापना दिवस काफ़ी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। 



कार्यक्रम की शुरुआत समाहरणालय कैम्पस में जिला पदाधिकारी, बांका एवं पुलिस अधीक्षक, बांका के द्वारा वृक्षारोपन कर शुरुआत की गयी। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान बांका, जिला स्थापना दिवस 2022 का तकती लगा हुआ बैलून को आसमान में उड़ाया गया। समाहरणालय सभागार में दीप प्रज्जवलित कर जिला पदाधिकारी बांका, पुलिस अधीक्षक बांका, उप विकास आयुक्त बांका, अपर समाहर्ता, बांका, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बांका, अनुमंडल पदाधिकारी बांका, कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। जिला पदाधिकारी के आगमन के पूर्व कलाजत्था के द्वारा गायन एवं नाटक की प्रस्तुति की गयी।




 सभागार मे दीप प्रज्जवलित के बाद कार्यक्रम की शुरूआत जिला प्रोग्राम कार्यालय (आई०सी०डी०एस० ) बांका के लाभुकों को डेमो चेक दे कर किया गया। डी०आर०डी०ए० बांका द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के माध्यम से सरकार द्वारा राज्य के लोगों की सहायता के लिए वित्तीय राशि प्रदान की जा रही है। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगो को 1 लाख 30 हजार रूपये सहायता के लिए दिये जायेंगे। प्रधानमन्त्री आवास योजना (ग्रामीण) के 10 लोगों को सहायता राशि दी गयी। इसके आलावा जिले में नये 05 लाभुकों को जॉब कार्ड का वितरण किया गया। साथ ही 100 मानव दिवस प्राप्त करने वाले लाभुकों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत बेहतर कार्य करने वाले मुखिया  विनय प्रसाद, (मुखिया) ग्राम पंचायत भरतशीला, प्रखड - शंभूगज, जिला- बांका को दिया गया। जिला राजस्व कार्यालय, बांका द्वारा जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 05 लाभुकों को बासगीत पर्चा का वितरण किया गया। इसी प्रकार जिला शिक्षा कार्यालय बांका द्वारा मैट्रिक परीक्षा 2021 में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त छात्रा सुश्री जुली कुमारी, उच्च विद्यालय धोरैया, बांका एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 जिला स्तर पर प्रथम स्थान छात्र श्री रूपेश कुमार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचवारा, बाराहाट को जिला पदाधिकारी बांका के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार जिला निर्वाचन कार्यालय बांका द्वारा श्री अर्चना कुमारी पैरा गेम्स खिलाड़ी –सह–जिला पी0डब्लू०डी०स्वीप आईकॉन, पी0डब्लू०डी० स्वीप-1 को सॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।



 इसके अलावे प्रत्येक विधान सभा से 01-01 बी0एल०ओ० को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला पशुपालन कार्यालय बांका द्वारा 05 पशुपालक (बकरी) के लाभुको को डमी चेक दिया गया। जीविका, मद्य निषेद्य कार्यालय एवं जिला बैंकिंग शाखा बांका द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले जीविका दीदीयों को डमी चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सतत जीविकोपार्जन योजनान्तर्गत लाभुक श्रीमती राबड़ी देवी को 01 करोड़ 60 लाख का डमी चेक दिया गया, इसके 785 लाभुक है। इसी प्रकार बैंक क्रेडिट लिंककेज राशि 61 करोड 68 लाख का डमी चेक श्रीमती ललिता देवी को प्रदान किया गया, इसमें 2601 स्वयं सहायता समूह शामिल है। इसी प्रकार सिविल सर्जन कार्यालय बांका के द्वारा जिलान्तर्गत स्वास्थ्य संस्थानों के वैसे कर्मी जिन्होंने कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के इलाज एवं टीकाकरण तथा अन्य कार्यों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है, जिनमें डॉ० बजरंग गुप्ता, चिकित्सा पदाधिकारी (आयूष), श्री रविकान्त कुणाल लैब टेक्नीशियन जिलाअस्पताल, बांका श्रीमती कुमारी अर्चना, ग्रेड ए नर्स रेफरल अस्पताल बौंसी, श्रीमती संयुक्ता देवी आशा, रेफरल अस्पताल अमरपुर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार जिला कल्याण कार्यालय बांका द्वारा एस०सी०एस०टी० अत्याचार चार पीड़ितों को पुलिस अधीक्षक बांका द्वारा लाभार्थी को डमी चेक दिया गया। 



जिला योजना कार्यालय बांका एवं डी०आर०सी०सी० कार्यालय बांका द्वारा बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत कुल 05 लाभुकों को 7 लाख छियहतर हजार 147 रूपया तथा मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना अन्तर्गत 02 लाभुकों को 48 हजार रूपये का डमी चेक, जिला कृषि कार्यालय बांका द्वारा कृषि यंत्र क्रय अनुदान के तहत 05 लाभुकों को 16 लाख 30 हजार रूपये का डमी चेक जिला पदाधिकारी महोदय बांका द्वारा सम्मानित किया गया। पी०एच०ई०डी० कार्यालय, बांका द्वारा संचालित नल जल योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 05 कर्मियों को जिला पदाधिकारी महोदय बांका द्वारा सम्मानित किया गया। इसी प्रकार जिला गव्य विकास कार्यालय, बांका द्वारा संचालित समग्र गव्य विकास योजनान्तर्गत 34 लाभुकों को अनुदान की राशि एवं जिला उद्योग कार्यालय बाका द्वारा संचालित उद्यमी योजना के 05 लाभुको को डेमी चेक देकर जिला पदाधिकारी महोदय बांका द्वारा सम्मानित किया गया। जिला परिवहन कार्यालय, बांका मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजनान्तर्गत 11 वाहन को जिला पदाधिकारी महोदय बांका द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गयी।



 इसके साथ-साथ जिला मत्स्य कार्यालय, बांका द्वारा संचालित मत्स्य विपणन योजना के अंतर्गत 04 लाभुकों को वाहन एवं जिला समाजिक सुरक्षा कोषाग द्वारा संचालित योजना के तहत 05 दिव्यांगजनों को ट्राई साईकिल एवं व्हील चेयर देकर जिला पदाधिकारी महोदय बांका द्वारा सम्मानित किया गया। जिला उद्यान कार्यालय बांका द्वारा 08 लाभुक किसानों के बीच अनुदान की राशि एवं उपकरण वितरण किया गया। शारीरिक शिक्षा बांका द्वारा राष्ट्रीय प्रतियोगिता पदक प्राप्त एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिता पदक प्राप्त 03-05 खिलाडियों को जिला पदाधिकारी महोदय, बांका द्वारा सम्मानित किया गया। अंत में उप विकास आयुक्त महोदय बांका द्वारा धन्यवाद ज्ञापान किया गया।

इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, बांका, पुलिस अधीक्षक, बांका, अपर समाहर्ता, बांका, अनुमंडल पदाधिकारी, बांका के साथ-साथ विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

ब्यूरो रिपोर्ट, ग्राम समाचार, बांका।

Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें