Rewari News : प्रधानमंत्री की सुरक्षा में घोर कोताही बरती पंजाब सरकार ने : वंदना पोपली

पंजाब में आज जो कुछ हुआ वह साफ इशारा कर रहा है कि कांग्रेस राष्ट्र विरोधी ताकतों के हाथों में बैठकर गन्दी राजनीति खेल रही है। प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में भी घोर कोताही बरतकर पंजाब सरकार ने यह साफ कर दिया कि वह सत्ता हासिल करने के लालच में अपने आंखों पर पट्टी बांधकर राष्ट्र विरोधी ताकतों के साथ मिलकर देेेश के खिलाफ बड़ीसाजिश रच रही है। 

हरियाणा भाजपा की सह प्रवक्ता वंदना पोपली ने देर शाम यहां जारी एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री के जीवन को खतरे में डालकर कांग्रेस ने पंजाब में नया राजनीतिक इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पूरे देश की धरोहर हैं मगर कांग्रेस ने उनकी सुरक्षा को भी मामूली समझ लिया। 

वंदना पोपली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन को खतरे में डालना कांग्रेस की पंजाब चुनाव को लेकर बड़ी राजनीतिक साजिश है। इससे कांग्रेस का राजनीतिक दुष्चरित्र लोगों के सामने आ गया है। 

उन्होंने कहा कि अक्सर जिस राज्य में प्रधानमंत्री दौरे पर होते हैं, वहां के मुख्यमंत्री खुद पीएम की सुरक्षा को लेकर सजग रहते हैं मगर आज जो हुआ, वह कांग्रेस और पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी की निम्न राजनीतिक सोच की ओर इशारा करता है, जिसे राष्ट्र विरोधी ही कहा जाएगा। भाजपा नेत्री ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति महोदय और महामहिम राज्यपाल महोदय को इस मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री चन्नी से इसकी जवाब तलबी करनी चाहिए क्योंकि यह देश के प्रधानमंत्री की जीवन सुरक्षा से जुड़ा मामला है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण से यह साफ हो गया है कि केंद्र सरकार को त्वरित कदम उठाते हुए कांग्रेस के मुख्यमंत्री और फिरोजपुर षड़यंत्र में शामिल देश विरोधी ताकतों को कानून के दायरे में लाकर उन पर कार्रवाई करनी चाहिए।

भाजपा सह प्रवक्ता वंदना पोपली ने कहा कि कांग्रेस ने इस देश को रसातल में ले जाने कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी और अब वह देश के पी एम मोदी के खिलाफ ही घिनौनी राजनीतिक साजिश रच रही है, जिसे किसी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। वह देश विरोधी ताकतों से मिलकर ऐसा षडयंत्र भी रचेगी, यह सोच से परे था। उन्होंने देश के गृह मंत्री अमित शाह से मांग की कि जन भावनाओं के अनुरूप  इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र की बेहद शर्मनाक घटना बताया।



उन्होंने कांग्रेस के इस कदम की निम्नतम राजनीति की पराकाष्ठा बताते हुए कहा कि इस सबके लिए कांग्रेस को सार्वजनिक तौर पर देश की जनता से माफ मांगनी चाहिए। भाजपा नेत्री वंदना पोपली ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हर व्यवस्था में पूर्ण विश्वास रखती है मगर सत्ता हथियाने के लालच में कांग्रेस अब ओछी राजनीति पर उतर आई है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को दांव पर लगाकर कांग्रेस ने राजनीति का सबसे घटिया हथकंडा इस्तेमाल किया है और इसके लिए उसे पंजाब और पूरे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। इस घटनाक्रम से यह साफ है कांग्रेस नहीं चाहती कि प्रधानमंत्री पंजाब के दौरे पर आएं। पंजाब में कांग्रेस पार्टी की हार सामने देखकर मुख्यमंत्री चन्नी बौखला गए हैं और इसीलिए उन्होंने अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए देश के प्रधानमंत्री की राह में रोड़े अटकाने का काम किया, जिसकी जितनी निंदा की जाए, वह कम है। 

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें