ग्राम समाचार,चांदन,बांका। कटोरिया थाना के जयपुर ओपी अंतर्गत कानीबेल गांव से एक बड़ी घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 जनवरी सोमवार दोपहर कानी बेल निवासी महेंद्र यादव का पुत्र राजकिशोर यादव अपने घर से न्यू बाइक में सवार होकर चिरैया मोड़ स्थित एक दुकान से ऐडमिट कार्ड लेमिनेशन करा कर तेज़ रफ़्तार बाईक चला कर घर आ रहा था। इसी बीच सामने से आ रहे तेज रफ्तार में एक स्कॉर्पियो वाहन के चपेट में आ गया जिससे बाईक सवार युवक को इतनी जोर से ठोकर लगी कि कुछ दुर तक बाइक समेत युवक जा गिरा। जिससे बाइक चला रहे राजकिशोर यादव घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना
की अंजाम देकर स्कार्पियो चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही मौके से जयपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई सूचना पाते ही जयपुर थाना के थानाध्यक्ष मुरलीधर साव स दल बल के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया। घटना के संबंध में जयपुर थाना अध्यक्ष मुरलीधर साव ने बताया कि परिजनों के बयान में घटना का अंजाम देने वाला स्कॉर्पियो वाहन मालिक विजय मंडल जमदाहा गांव निवासी का बताया गया है। जिसकी जांच किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित के परिजनों द्वारा लिखित आवेदन पर कार्रवाई की जाएगी। इधर घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है जानकारी के अनुसार राजकिशोर यादव इंटर का छात्र था जो अगले दिन को एग्जाम देने जाना था जिसे लेकर एडमिट कार्ड लेमिनेशन कराने चिड़िया मोड़ गया था।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें