Chandan News: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी एक ट्रक से 14376 बोतल विदेशी शराब समेत चालक किया गिरफ्तार

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। रविवार देर रात पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।जब थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने गस्ती के दौरान एक ट्रक से 14376 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने इस बड़ी सफलता के बारे में बताया कि जब वे रात्रि गस्ती पर थे तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि चांदन कटोरिया मुख्य सड़क स्थित गोनोवारी के समीप रामराज लाइन होटल पर एक ट्रक खड़ी है, जिसपर भारी मात्रा में शराब की खेप है। सूचना पाते ही बिना कोई विलम्ब के वे उस होटल पर पहुंच कर सभी खड़ी ट्रक की जांच करने लगा। सघन जांच के दौरान एक ट्रक पर धान की कुछ बोरा देखा 

गया।जबकि उसके नीचे शराब की बड़ी खेप लोड थी। जिसे देखते हुए मौके से बांका उत्पाद विभाग की टीम को भी सूचना देकर बुलाकर सारी जानकारी दी गयी। और शराब से लोडेड ट्रक सहित चालक को  गिरफ्तार कर चांदन थाना लाया गया। ट्रक की जांच करने पर बोरे के नीचे 448 पेटी विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब जप्त किया गया।जिसकी गिनती करने पर कुल 14376 बोतल कुल 3960 लीटर शराब बताया जाता है। गिरफ्तार चालक की पहचान में किसन कुमार 35 बर्ष ग्राम स्वामीनगर थाना सदर जिला हरियाणा पंजाब का बताया जाता है। जप्त शराब की कीमत 40 से 50 लाख बताई जा रही है।थानाध्यक्ष के अनुसार इतनी बड़ी खेप इस थाना में पहली बार पकड़ में आया है।संख्या के आधार पर लगता है इस धंधे में किसी बड़े गिरोह का हाथ है, जो इस धंधे को लगातार आगे बढ़ा रहे है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर इसमे शामिल अन्य तस्कर के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें