Chandan News: बिरनिया टीम ने चांदन सुपर स्टार्स टीम को 18 रनों से पराजित कर जमाया कब्जा

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। महिनो से चल रहे उच्च विद्यालय के खेल मैदान मे सी एस ए के तत्वावधान मे आयोजित स्व० विष्णु लाल मोदी क्रिकेट चैंपियनशिप टूर्नामेंट के शानदार फाइनल मुकाबला में आज निर्धारित तिथि 31जनवरीको बिरनियाॅ किंग्स की टीम ने चांदन सुपर स्टार्स को 18  रनों पर पराजित कर ट्राॅफी पर कब्जा जमा लिया ।टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिरनियाॅ की टीम ने एक खराब शुरूआत से उबरते हुए निर्धारित 20 ओवरों मे 9 विकेट के नुकसान 156 रन बनाये । उज्ज्वल राय ने 21 गैदों पर 22 व नमन ने 37 गेंदों पर 34 रनों की नाबाद पारी खेली ।अपनी टीम के लिए 4 ओवर की गेंदबाजी मे राहुल मिश्रा ने 23 रन देकर 3 व गौरव ने 3 ओवर मे 36 रन देकर 2 विकेट हासिल किए ।जबाबी पारी खेलने उत्तरी चांदन सुपर स्टार्स की टीम एक अच्छी शुरूआत के बाबजूद उज्जवल और सर्वोत्तम की घातक गेंदबाजी का कोई माकूल जबाब नहीं दे सकी और 19,1 ओवर मे 139 रनों पर ऑल आउट हो गयी ।4 ओवर मे 22 रन देकर 4 विकेट हासिल करने वाले सर्वोत्तम को मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार दिया गया ।फाइनल मुकाबले का शुभारंभ स्थानीय विधायक मनोज यादव व प्रखंड 

प्रमुख रविश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व गेंदबाजी तथा बल्लेबाजी कर की ।विजेता बिरनियाॅ किंग्स की टीम को प्रखंड प्रमुख द्वारा घोषित 7 हजार का चेक और एक चमचमाती ट्राॅफी तथा उपविजेता टीम को मुखिया चांदन द्वारा घोषित 5 हजार का चेक व एक ट्राॅफी देकर विधायक मनोज यादव, प्रमुख रविश कुमार व बी डी ओ राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया ।विधायक ने आयोजन समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों और खिलाड़ियों बधाई देते हुए, चांदन के खेल प्रेमियों के लिए उच्च विद्यालय के खेल मैदान मे एक स्टेडियम बनाने का संकल्प दोहराया ।प्रखण्ड प्रमुख ने अनुशासन का परिचय देते हुए बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाले दोनों टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए हौसला अफजाई की ।कार्यक्रम को जिला क्रिकेट संघ के सचिव विष्णु चक्रवर्ती, पूर्व मुखिया मौलाना अब्बास ,पंचायत के मुखिया अनिल कुमार, सरपंच राकेश कुमार बच्चु ने अपने शब्दों से खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का उत्साहवर्धन किया ।बेस्ट बालिग स्पैल का पुरस्कार कोरिया टीम के प्रिंस, बेस्ट विकेटकीपर बिरनियाॅ के उत्तम, इमर्जिंग प्लेयर का खिताब जमशाद, बेस्ट बाॅलर का आसिफ, बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार बिरनियाॅ के उज्ज्वल राय और टूर्नामेंट मे सबसे ज्यादा छक्का लगाने का व मैन ऑफ दि सिरीज का पुरस्कार चांदन सुपर स्टार्स के प्रिंस प्रकाश को दिया गया ।इस मौके पर आयोजन समिति के ओमप्रकाश वर्णवाल, सचिव नीरज सिन्हा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष दीपक भारती,भाजपा नेता अरविंद पाण्डेय,जदयू के भागलपुर विधानसभा प्रभारी रजत सिन्हा मुख्य रूप से मौजूद थे ।कार्यक्रम का संचालन भैरोगंज उच्च विद्यालय के शिक्षक अशोक यादव, हेमन्त कुमार दुबे, सर्फुद्दीन अंसारी, आनन्द कुमार ने संयुक्त रूप से की।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें